दुमका:-(झारखंड)
===========
*प्रखंड सभागार सरैयाहाट में महिला दिवस पर हुई सभा*
◼️ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( 8 मार्च ‘2022 ) पर सरैयाहाट प्रखंड के सभागार में हुई विशेष सभा ।
◼️हर माह की भांति आज के मासिक गुरूगोष्ठी के दिन “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अनुपम संयोग पर आज की सभा हुई विशेष ।
◼️सरैयाहाट प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई आज की इस विशेष सभा में शिक्षक समुदाय के कई शिक्षक थे उपस्थित ।
◼️एक आदर्श समाज की स्थापना हेतु मुख्य भूमिका निभाने में अग्रणी “शिक्षा-विभाग” की प्रखंड ईकाई सरैयाहाट के शिक्षक-शिक्षिकाओं की इस उपस्थितिमय सभा में शैक्षिक स्तर में गुणात्मक सुधार पर चर्चा के साथ-साथ शिक्षकों की सराहनीय प्रतिभागिता का आकलन हुआ , जिसमें प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी मिंज के हाथों मध्य विद्यालय असवरिया की शिक्षिका श्रीमति मीना कुमारी प्रशस्ति-पत्र के साथ हुईं सम्मानित ।
◼️अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई इस सभा में सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री श्याम सुंदर मोदक , प्रखंड संसाधन केन्द्र सरैयाहाट के लेखाधिकारी श्री राहुल भारद्वाज, संकुल साधन सेवी श्री प्रकाश दास के साथ शिक्षक संघ के प्रखंड समन्वयक- सह- शिक्षक प्रतिनिधि श्री संजय ठाकुर , शिक्षक श्री नरेश चंद्र मंडल , श्री तारणी प्रसाद महामरीक, श्री बिन्दु प्रसाद यादव , श्री पंकज झा , श्री बबलू कुमार राय एवं अन्य कई शिक्षिकाएं व शिक्षक थे उपस्थित ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-