October 16, 2026

प्रखंड कार्यालय सरैयाहाट में हावी बिचौलिए की दहशतगर्दी और धमकी जारी- सुशील झा

Spread the love

दुमका :- (झारखंड)

– – – – – – – – – – – – –

 

*प्रखंड कार्यालय सरैयाहाट में हावी बिचौलिए की दहशतगर्दी और धमकी जारी*

🔹️ जिले के सरैयाहाट प्रखंड में इन दिनों नहीं थम रहा भ्रष्टाचार ।

🔹️ वर्षों से मुस्तफा उर्फ ‘मुन्ना’ नाम के बिचौलिए की बदस्तूर जारी है योजनाओं में दहशतगर्दी

🔹️ जालसाजों के गुरू के इशारे पर वीडियो में दर्शित उक्त बिचौलिए द्वारा मनमाने तरीके से योजना की एडवांस राशि वसूलने को लेकर मंडलडीह पंचायत के रोजगार-सेवक को दी जा चुकी है धमकी । और पहले भी, गबन की जांच में मीडिया के कैमरे को छीनने का कर चुका है प्रयास ।

🔹️ गबन की जांच में RTI कार्यकर्ता एवं शिकायतकर्ता के साथ मारपीट को अंजाम देकर अक्सर उसपर जानलेवा हमला करने के आदी इस बिचौलिए के अन्य कई मामले हैं थाने में दर्ज ।

🔹️ मनरेगा की सभी योजनाओं में अक्सर रात में आर्म्स के साथ जे.सी.बी.चलवानेवाले इस बिचौलिए से प्रखंड के भयभीत लाभुक हैं परेशान

🔹️विभाग और प्रशासन को पूर्व में की गई शिकायत पर नहीं की गई है कोई कार्रवाई ।

 

सुशील झा