18 अप्रैल को लोकसभा चुनावों के दूसरे दौरे के लिए वोटिंग हुई और इस चरण के तहत जम्मू कश्मीर में भी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भारी सुरक्षा के बीच यहां पर मतदान हुआ। चुनाव की इस खबर के बीच ही एक सीआरपीएफ जवान की खबर भी लोगों का दिल जीत रही है। इस सीआरपीएफ जवान ने कश्मीर के एक पोल ऑफिसर की जान उस समय बचाई जब वोटिंग के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया था।
इलेक्शन ऑफिसर अहसान-उल-हक श्रीनगर के बुचपोरा में तैनात थे जो कि बूथ नंबर 13 है। उन्हें सुबह नौ बजे हार्ट अटैक आया। इसी बूथ पर तैनात सीआरपीएफ जवान सुरिंदर कुमार ने तुरंत ही अपनी यूनिट में तैनात डॉक्टर सनीम की मदद मांगी। सनीम ने फोन पर सुरिंदर कुमार को निर्देश दिए। इसके बाद सुरिंदर कुमार ने हक को कार्डियोपलमोनरी रिस्यूसाइटेशन यानी सीपीआर दिया।
इसके अलावा जब तक एयर एंबुलेंस नहीं आ गई, सुरिंदर करीब 50 मिनट तक हक को जरूरी मदद मुहैया कराते रहे। सुरिंदर ने 30 कंप्रेशंस और तीन माउथ-टू-माउथ रेसपेरिशंस हक को दिए और उन्होंने डॉक्टर की ओर से दिए गए हर निर्देश का पालन किया। सुरिंदर कुमार के तुरंत लिए गए एक्शन की वजह से पोलिंग ऑफिसर की जान बचसई जा सकी।





More Stories
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-
अनियंत्रित टेंपो ने कार को मारी टक्कर-