पैसे पर वोट: MLA पर कार्यवाही की मांग (विडियो सहित)
अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने हरचंदपुर, रायबरेली के विधायक राकेश सिंह द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों में पैसे देकर वोट ख़रीदे जाने के आरोपों की जाँच की मांग की है.
राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तर प्रदेश तथा अन्य अफसरों को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें 1.08 मिनट का एक विडियो प्राप्त हुआ है, जो राकेश सिंह का बताया गया है. इसमें वक्ता खुलेआम कह रहे हैं कि यदि वोटर सतीश को जितवाते तो सतीश वक्ता को फ्री में वोट देते किन्तु चूँकि वोटरों ने दिनेश को जितवाया, अतः दिनेश ने पूर्व विधायक राम नरेश यादव के आवास पर एक बोरा रूपया लेकर वक्ता को वोट दिया.
उन्होंने कहा कि यह विडियो पिछले दिनों स्थानीय चुनावों के बाद का बताया गया है, जो सीधे-सीधे चुनावी अपराध हैं तथा धारा 171बी एवं 171ई आईपीसी में दंडनीय हैं.
अतः अमिताभ एवं नूतन ने विडियो की जाँच करवाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-