*पैसा नहीं जमा कर पाया तो दारोगा ने बाइक का एक लाख का चालान काट दिया*
मेरठ। गंगानगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक दारोगा द्वारा बाइक का एक लाख का चालान काटने का मामला सामने आया है। दरअसल थाने का एक दारोगा गंगानगर क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान एक युवक को पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के लिए रोक लिया। पुलिस ने जब युवक से उसकी बाइक के कागज दिखाने को कहा तो उसने बताया कि कागज घर पर है। बरसात की वजह से कागज लेकर नहीं आया। इस पर पुलिसकर्मियों ने तत्काल ₹1000 जमा करने को कहा। युवक ने कहा इतना पैसा नहीं है। इससे क्षुब्ध दारोगा ने उसकी बाइक का एक लाख रुपये का चालान काट दिया।
मामला मीडिया में आने पर जब इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि दारोगा ने युवक की बाइक का दस हजार का ही चालान काटा था। गलती से दस हजार में एक जीरो ज्यादा लिखी गई। वाहन स्वामी कोर्ट में जाकर चालान की रकम को सही करवा सकता है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-