*पेट्रोल,डीजल,रिफाइंड,सरसों का तेल व चावल से आम जनता को कोई राहत देकर महंगाई की मार से बचा लें..!!*
*महंगाई के साथ बेरोजगारी जैसे संकट से भी जूझ रहा युवा..!*
*महंगाई और ज्यादा बनती जा रही तकलीफदेह..!*
*आमदनी अठन्नी हैं और खर्चा रुपया हो रहा..!*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
अगर खाने पीने की चीजें इसी तरह महंगी होती रहीं तो आम आदमी का गुजारा कैसे चलेगा वह भी उस हालत में जब देश महंगाई के साथ बेरोजगारी जैसे संकट से भी जूझ रहा हो केंद्र और राज्य सरकारें भले ही दावा करती रहें कि लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है पर हकीकत तो किसी से छिपी नहीं है!ऐसे में महंगाई और ज्यादा तकलीफदेह बनती जा रही है रसोई गैस सिलेंडरों के दाम से लेकर पेट्रोल डीजल,सरसों का तेल रिफाइंड चावल तक के दाम जिस स्तर पर बने हुए हैं व भी आग में घी का काम कर रहे हैं!
लंबे समय से महंगाई का जो रुख बना हुआ है उसे कहीं से भी अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता मध्यवर्ग और गरीब तबके के लिए तो खासतौर से पिछले दो साल में देश के परिवारों की आमद में खासी गिरावट आई है! साफ है लोगों के पास पैसा ही नहीं है खर्च करने को जिनके पास बचा खुचा होगा भी तो वे भी भविष्य के खौफ को लेकर खर्च करने से बच रहे हैं ऐसा भी नहीं कि सिर्फ खाने पीने की चीजें ही महंगी हो रही हैं कपड़े ईंधन बिजली परिवहन क्षेत्र तक में दाम थमने का नाम नहीं ले रहे! खुदरा क्षेत्र में गैर खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ना इसलिए भी चिंताजनक है कि इनके दाम एक बार बढ़ जाने के बाद नीचे नहीं आने वाले सामान बनाने की लागत का बोझ कंपनियां ग्राहकों से ही वसूलती हैं एक और संकट है और वह है दुनिया में महंगा होता कच्चा तेल इन दिनों यूक्रेन को लेकर बने तनाव से भी यह महंगा होता जा रहा है! फिर विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता!केंद्र और राज्य सरकारें इतनी दयालु हैं नहीं कि पेट्रोल डीजल पर आम जनता को कोई भारी राहत देकर महंगाई की मार से बचा लें! जाहिर है आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी ही।
*🙏🏻🙏🏻💥💥समीर*

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-