पेंशनर्स का विशाल धरना प्रदर्शन
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आज पत्थर गिरजा घर के निकट अपनी मांगो के संबंध में धरना दिया गया। धरने में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन,पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, पी सी एस पेंशनर्स एसोसिएशन डिप्लोमा इंजीनियर्स आदि लगभग सभी घटक संगठन के पेंशनर्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक इंजिनियर पी के मिश्रा थे।अध्यक्षता पूर्व मंडलायुक्त आर एस वर्मा ने की।
बैठक में सेवानिवृत पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आर पी मिश्रा, पीसीएस एसोसिएशन के श्री टी एन द्विवेदी,पुलिस संगठन के आर पी दुबे और अन्य पदाधिकारी,डिप्लोमा इंजीनियर्स के श्री एस एस सिंह ,श्री दीना नाथ वर्मा, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह,अरविंद मालवीय फोटोग्राफर,विद्या धर त्रिपाठी,जमुना प्रसाद, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रमुख मांगे पुरानी पेंशन बहाली ,65,70,75 वर्ष पर पेंशन बढ़ोतरी, केंद्रीय कर्मचारियों की भांति मेडिकल भत्ता,रेल किराए में छूट, पेंशन का रशिकरन 15 साल के बजाए 12 साल में किया जाना आदि आदि रही।
मा.मुख्य मंत्री जी और मा.प्रधान मंत्री जी को संबोधित ज्ञापन आज दोपहर 3.30 बजे जिलाधिकारी के प्रतिनिधि, ए सी एम् प्रथम को दिया गया।
विस्तृत प्रेस नोट अलग से संयोजक श्री पी के मिश्रा जी ने जारी किया।
धरने संबंधित कुछ फोटोग्राफ अरविंद मालवीय और एस एस सिंह जी के सौजन्य से प्रस्तुत है।
आर एस वर्मा
अध्यक्ष,GPWA

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza