September 30, 2026

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाए जाएंगे लखनऊ- अजय मिश्रा

Spread the love

*पूर्व सांसद धनंजय सिंह पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाए जाएंगे लखनऊ, पुल‍िस टीम प्रयागराज* रवाना

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाए जाएंगे लखनऊ, पुल‍िस टीम प्रयागराज रवानाइनाम घोषित होने के बाद कुर्की के डर से पूर्व सांसद ने किया आत्मसमर्पण।

धनंजय सिंह पर लखनऊ पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। यही नहीं इनाम की राशि बढ़ाने के लिए डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा था। पुलिस इनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी कर ही रही थी कि धनंजय ने सरेंडर कर दिया।

 

लखनऊ, जेएनएन। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्रयागराज स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ पुलिस आगे की रणनीति बना रही है। राजधानी पुलिस धनंजय सिंह को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। पुलिस की एक टीम प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपित को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी देगी, इसके बाद लखनऊ लाकर पूर्व सांसद से पूछताछ की जाएगी।

 

धनंजय सिंह पर लखनऊ पुलिस ने गुरुवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। यही नहीं इनाम की राशि बढ़ाने के लिए डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा था। शुक्रवार को पुलिस इनाम की राशि 25 से बढ़ाकर 50 हजार करने की तैयारी कर ही रही थी कि धनंजय सिंह ने सरेंडर कर दिया। खास बात यह है कि लखनऊ पुलिस ने पूर्व सांसद की संपत्तियों का ब्यौरा निकालकर प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स को भेजा था। इन संपत्तियों को अपराधिक गतिविधियों से अर्जित करने का आरोप लगाकर पुलिस ने इन्हें जब्त करने के लिए पत्राचार किया था। पुलिस का शिकंजा कसता देखकर धनंजय ने दूसरे मामले में जमानत तुड़वाकर जेल जाना उचित समझा। बताया जा रहा है कि कुर्की की कार्रवाई रोकने के लिए धनंजय ने यह कदम उठाया है।