पूर्व विधायक ने पिता पुत्र पर स्कॉर्पियो गाड़ी हड़पने और वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा कैन्ट थाने में दर्ज कराया।
कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
****************
शिवपुर के गिलट बाजार निवासी पूर्व विधायक डॉक्टर राजकुमार सिंह ने राजेंद्रपुरी बसही शिवपुर निवासी रामअवध सिंह और बलवंत सिंह पर आरोप लगाया कि पूर्व में उनके अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने के लिए पिता पुत्र ने उनसे सौदा तय किया।लेकिन कुछ वजहों से सौदा तय नहीं हो सका उसी बात की रंजिश में उक्त लोगों द्वारा 10 दिसम्बर वर्ष 2018 में पहड़िया काली मंदिर के समीप रोककर कुछ आवश्यक कार्य बताया और उनकी स्कार्पियो को मांग कर ले गए।2-3 दिन बाद वाहन वापस मांगने पर उन्हें वाहन देने से इंकार करते हुए 20 लाख रुपए की भी मांग की गयी।आरोप है कि पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी।पूर्व की तहरीर पर कैन्ट पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ अमानत में खयानत और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया।
www.mvdindianews.in





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-