*जौनपुर में बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर लुटे साढ़े सात लाख रुपये*
*पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे*
*जौनपुर।* शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में आज दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशो ने असलहो के नोंक पर बैंक से पैसा निकालकर खेतासराय जा रहे एक वेस्टर्न यूनियन संचालक से साढ़े सात लाख रूपये लूटकर फरार हो गये।
दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी शाहगंज मौके पर पहुंच गए।
कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद लूटेरो की तलाश में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र एराकियाना मोहल्ले का निवासी मो0 अरसद पुत्र शमसुद्दीन खेतासराय बाजार में वेस्टर्न यूनियन चलाता है। आज वह शाहगंज कस्बे स्थित पंजाब नेशनल बैंक से साढ़े सात लाख रूपये निकालकर खेतासराय जा रहे थे। वह इमरानगंज बाजार के पास पहुंचा था कि पिछे से आये मोटर साईकिल सवार बदमाशो ने तंमचे से आतंकित करके रूपये लूटकर फरार हो गये।
दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से पुछताछ करने के बाद बैंक के सीसीटीवी कैमरे से छानबीन किया। तत्पश्चात पुलिस बदमाशों की खोज सरगर्मी से कररही है।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max