*पूर्वांचल के 5 जिलों के 1200 ईंट-भट्ठे बंद होंगे*
लखनऊ…
पूर्वांचल के 5 जिलों के 1200 ईंट-भट्ठों को बंद करने की नोटिस दी गई है, जो मानक का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शासन को भेजे रिपोर्ट में पांचों जिलों में 1200 ईंट भट्ठे जांच में मानक के विपरीत मिले। इनमें मनमाना खनन के साथ ही कोयला, लकड़ी जैसे प्राकृतिक संसाधनों का ज्यादा उपयोग किया जाता है।
इनके पास प्रदूषण नियंत्रण विभाग की एनओसी भी नहीं है। बंद होने वाले ईंट-भट्ठों में वाराणसी के 270, जौनपुर के 362, गाजीपुर के 299, चंदौली के 101 और भदोही के 168 ईंट-भट्ठे शामिल हैं।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-