June 11, 2026

पूर्वांचल के कुख्यात रमेश सिंह उर्फ काका गैंग का सक्रिय सदस्य एवं जनपद मऊ का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अरविन्द सिंह गिरफ्तार-

Spread the love

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।

प्रेस नोट संख्याः 17, दिनांक 19-01-2022

 

पूर्वांचल के कुख्यात रमेश सिंह उर्फ काका गैंग का सक्रिय सदस्य एवं जनपद मऊ से रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अरविन्द सिंह गिरफ्तार।

 

दिनाक 19-01-2022 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 को पूर्वांचल के कुख्यात रमेश सिंह उर्फ काका गैंग का सक्रिय सदस्य एवं जनपद मऊ से रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अरविन्द सिंह को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

अरविन्द सिंह पुत्र बसावन सिंह, निवासी पखईपुर, थाना सरायलखन्सी, जनपद मऊ।

 

गिरफ्तारी का स्थान/दिनांकः-

बढुआगोदाम के पास थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ। दिनांक 19-01-2022

 

विगत काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न टीमों/इकाईयों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में एसटीएफ फील्ड इकाई, वाराणसी द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

निरीक्षक श्री पुनीत परिहार के नेतृत्व में एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी की एक टीम धरातलीय अभिसूचना संकलन की कार्यवाही हेतु जनपद मऊ में मौजूद थी, कि विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरायलखन्सी, जनपद मऊ के मुकदमें में वांछित एवं रू0 25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी अरविन्द सिंह जोकि कुख्यात अपराधी रमेश सिंह उर्फ काका गैंग का सक्रिय सदस्य भी है, बढु़आगोदाम थाना क्षेत्र सरायलखंसी के पास मौजूद है, यदि शीघ्रता किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा विश्वस्त सूत्र से ज्ञात स्थान पर पहुंचकर अरविन्द सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द सिंह ने पूछतांछ में बताया कि उसके गांव के बगल का ही रमेश सिंह उर्फ काका रहने वाला है, जिससे उसकी घनिष्ठता हो गयी थी। वर्ष 2007 में हम लोगों ने आपसी रंजिश के कारण एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव निवासी जसड़ा थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर का अपहरण कर हत्या कर दिये थे, जिसमें थाना रानीपुर जनपद मऊ पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इस मुकदमें में पहली बार मैं अपने साथियों के साथ जेल गया था। जेल से छूटकर आने के बाद जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कुमार से विवाद हो गया था, जिसमें थाना कोतवाली मऊ में एस0सी0/एस0टी0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था। वर्ष 2009 में जनपद मऊ के कृषि अनुसंधान केन्द्र कुसमौर के निदेशक से रमेश सिंह उर्फ काका और हम लोगों का विवाद हो गया था। इसमें रमेश सिंह उर्फ काका पर रासुका लगा और इसमें हम लोग फिर से जेल चले गये। इसके बाद जमानत पर छूटकर आने के बाद रमेश सिंह उर्फ काका के कहने पर जनपद जौनपुर का अपराधी राहुल राजपूत हम लोगों के साथ रहने लगा। राहुल राजपूत और हम लोगों द्वारा कई व्यापारियों को धमका कर रंगदारी वसूलने का काम किया जा रहा था कि इसी दौरान मुझे और राहुल राजपूत को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानत से छूट कर आने के बाद विगत ब्लाक प्रमुख चुनाव में रमेश सिंह उर्फ काका द्वारा समर्थित जनपद मऊ के परदहा ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी को जिताने को लेकर दूसरे प्रत्याशी से विवाद हो गया था, जिसमें हम लोगों के खिलाफ थाना सरायलखन्सी में मुकदमा दर्ज हो गया और इसी में मेरे खिलाफ थाना सरायखन्सी से गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है, जिसमें मैं फरार चल रहा था और लुक-छिप कर रहा था।

 

अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास निम्नवत है-

 

क्र0सं0 मु0अ0सं धारा थाना जनपद

1. 892/07 147,148,149,364,307,379,120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट रानीपुर मऊ

2. 551/08 147,148,149,364,307,379,120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट रानीपुर मऊ

3. 462/08 302,201 भादवि सरायलखन्सी मऊ

4. 1122/08 308,323 भादवि व 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट सरायलखन्सी मऊ

5. 1520/09 गुण्डा एक्ट सरायलखन्सी मऊ

6. 3166/09 364,511,333 भादवि व 7 सीएलए एक्ट कोतवाली नगर मऊ

7. 3167/09 147,148,504,506 भादवि सरायलखन्सी मऊ

8. 169/08 147,148,504,506 भादवि सरायलखन्सी मऊ

9. 235/13 3(1) गैंगस्टर एक्ट सरायलखन्सी मऊ

10. 727/13 302,307,504,507 भादवि व 7 सीएलए एक्ट सरायलखन्सी मऊ

11. 57/19 147,148,149,302,504,506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट सरायलखन्सी मऊ

12. 2229/09 147,148,149,302120बी भादवि कोतवाली नगर मऊ

13. 2860/09 364,511,353 भादवि व 7 सीएलए एक्ट कोतवाली नगर मऊ

14. 2986/09 147,323,504,506,384 भादवि व 7 सीएलए एक्ट सरायलखन्सी मऊ

15. 16/10 3(1) गैंगस्टर एक्ट सरायलखन्सी मऊ

16. 1112/10 506 भादवि सरायलखन्सी मऊ

17. 3147/10 3(2) गुण्डा एक्ट सरायलखन्सी मऊ

18. 149/12 143,504 भादवि सरायलखन्सी मऊ

19. 157/12 307,386,120बी भादवि बरसठी जौनपुर

20. 147/12 307,386,120बी भादवि बरसठी जौनपुर

21. 206/12 386,120बी भादवि रामपुर जौनपुर

22. 108/12 307 भादवि रामपुर जौनपुर

23. 470/13 4/25 आर्म्स एक्ट रामपुर जौनपुर

24. 959/13 3/4 गुण्डा एक्ट सरायलखन्सी मऊ

25. 37/14 302/120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट कैण्ट वाराणसी

26. 401/19 3(1) गैंगस्टर एक्ट कैण्ट वाराणसी

27. 382/17 3(1) गैंगस्टर एक्ट कोतवाली नगर मऊ

28. 217/21 392,504,411,120बी भादवि कोतवाली नगर मऊ

29. 253/21 507 भादवि व 3(1)द एससी/एसटी एक्ट सराय लखन्सी मऊ

उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त को जनपद मऊ के थाना सरायलखन्सी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 253/21 में दाखिल किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।