पूर्णता झाड़ियों की डालियों से घीरा अंधा मोड़
गाजीपुर कासिमाबाद: स्थानीय विकास खंड में स्थित कासिमाबाद – युसूफपुर मार्ग ब्रह्मस्थान मोड़ जो पूर्णता झाड़ियों की डालियों से घीरी हुई है अंधा मोड़ होने के कारण सड़क पर आने जाने वाले लोगों को झाड़ियों के सामने से आने वाली गाड़ियां दिखाई नहीं पड़ती जब नजदीक आ जाती है तो अचानक उस पर नजर आते हैं और लोग अवाक रह जाते हैं कभी-कभी इस सड़क पर लटकी घनी हरी झाड़ियों में से जानवर भी अचानक सड़क पर आ जाते हैं जिससे किसी भी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता स्थानीय लोग बताते हैं कि वैसे भी इन हरी और कटीली झाड़ियों के का कारण छोटे-छोटे हादसे अधिक होते रहते हैं पर कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति ध्यान नहीं देता।इस मार्ग के मोड़ पर झाड़ियां इतनी जबरदस्त है कि मार्ग के दोनों तरफ से मेन सड़क पर आ गई है और सड़क के दोनों तरफ पैदल चलने वाला लेेन भी हरे झाड़ियों से ढक गया है जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को दुर्घटनाओं का डर हमेशा बना रहता है यदि इसकी कटाई नहीं कराई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है जबकि यह मार्ग तहसील मुख्यालय जोड़ने का प्रमुख मार्ग होने के नाते राहगीरों का आवागमन अधिक होता है ।जिससे झाड़ियों के सड़क पर आ जाने और पैदल मार्ग ढके होने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सुनील गुप्ता गाजीपुर


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-