-पूछताछ को बुलाए गए युवक के साथ सौदेबाजी
-हल्का सिपाही और दरोगा की संलिप्तता
-फतेहपुर जनपद के औग थाना क्षेत्र में एक गांव में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी थी। रविवार सपाट कुएं में शव होने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने निकाला था। सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी प्रेमी और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडे को बरामद कर हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया था। न्यायालय ने पत्नी और प्रेमी के साथ आरोपी पत्नी के 3 बच्चों को भी जेल में साथ भेज दिया था। पुलिस ने बच्चों के सुपुर्दगी के नाम पर आरोपी उमा के भाई कौड़िया गांव के रज्जन को साथ ले गई थी। उसे 3 दिन तक थाने में रखकर हल्का के सिपाही दरोगा ने अपने खासकार कमाऊपूत के माध्यम से रंगदारी, उगाही जारी रखी। मां और बाप बेटे को निर्दोष बता कर थाने में गिरगिडाते रहे।
मंगलवार सुबह से ही मलाई की खोज में सादी वर्दी में हल्का सिपाही व दरोगा खास कार के माध्यम से रज्जन केघर तक पहुंचे। साथ में सपा मानसिकता से सुशासन को बट्टा लगाने वाले क्षेत्र के चंद्र सिपहसालार भी गए थे। रज्जन के पिता महावीर माता राजरानी से₹30हजार की मांग करने लगे। ना देने पर पूरे परिवार को भुगतने की धमकी देने लगे। पैसा पहुंच जाने पर बड़े साहब को जानकारी नहीं होगी। सिपाही ने दरोगा से मिलकर रज्जन को छोड़ देने का दावा भी किया है। पुलिस का दलाल कमाऊ पूत है हैं। कौड़िया गांव में हर घटना में इस दलाल की भागीदारी व हिस्सेदारी भी है। महावीर और राजरानी के मुताबिक गांव में अवैध शराब का ठेका संचालित करता है। पुलिस तक इस बात की आंच न आना मिलीभगत की ओर इशारा करती है। पुलिस खुलासे को सही मानकर अन्य किसी व्यक्ति को शामिल होना घटना में नहीं मान रही है ।तो उगाही क्यों। हत्या के बाद हल्का सिपाही और दरोगा का खेल बदस्तूर जारी है।
घटना के बाबत इंस्पेक्टरशेर सिंह राजपूत ने बताया रज्जन के मां-बाप को बुलाया गया है ।आने पर सुपुर्द कर दिया जाएगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-