*गड्ढे में गिरा साँड, 100 डायल पर सूचना के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जेसीबी से निकाला बाहर**पीआरवी 0633 यूपी 100 के कांस्टेबल रामबाबू के सराहनीय कार्य की चर्चा क्षेत्र में जोरो पर**सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिरे साँड को निकलवाने के लिए 100 डॉयल को बुलाना पड़ा**जंसा/-यूपी में 100 डॉयल सिर्फ इंसानों की मदद और अपराधों को रोकने तक ही सीमित नहीं है अब 100 डॉयल के जांंबाज पुलिसकर्मी इंसानों की मदत के अलावा जानवरों की भी मदद के लिए भी पीछे नहीं हैं।ताजा मामला पीएम के संसदीय क्षेत्र के जंसा थाना अंतर्गत हाथी बाजार तेलियाबाग का है।जहाँ सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिरे सांड को निकालने के लिए 100 डॉयल को बुलाना पड़ा।**डॉयल 100 पर दी सूचना**शाम के समय राहगीरों ने साँड को गड्ढे मेंं छटपटाते देखा जिसके बाद 100 डॉयल को फोन किया।लखनऊ से आये फोन के बाद 100 डॉयल पीआरबी 0633 तत्काल तेलियाबाग हाथी पहुँची जहाँ 100 डॉयल ने कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मंगाकर ग्रामीणों की मदद से साँड को गड्ढे से बाहर निकाला। पुलिस के इस कार्य की ग्रामीण बेहद तारीफ कर रहे हैं।**सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया था सांड**दरअसल मामला थाना जंसा क्षेत्र के तेलियाबाग हाथी बाजार का है।सड़क किनारे गहरे गड्ढे में एक आवारा सांड 8 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया।शाम को बेजुबान सांड गड्ढे में छटपटाता रहा।राहगीरों ने जब पास जाकर देखा तो इसकी सूचना 100 डॉयल को फोन करके दी।सूचना पाकर पीआरवी 0633 मौके पर पहुँची कांस्टेबल रामबाबू ने तत्काल जेसीबी मंगवाई। घंटों चले रेस्क्यू आप्रेशन के बाद सांड को गड्ढे से निकाला जा सका। वहीं गड्ढे में फसे सांड के निकलने के बाद सीधा खेतों की तरफ चला गया और राहत की सांस ली। फिलहाल लोग कहने लगे कि पुलिस ने आज साबित कर दिया कि पुलिस आदमी ही नहीं जानवरों की भी मित्र है इनके इस सराहनीय कार्य की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरो शोरो से हो रही है।फोटो*
रिर्पोटर : प्रशान्त पाण्डेय

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max