*पुलिस लाइन में सात वाहन हुए नीलाम*
*कौशाम्बी* पुलिस लाइन में सोमवार को तहसीलदार सिराथू संतोष कुमार के नेतृत्व में सैनी कोतवाली के वर्षों पुराने जर्जर वाहनों को नीलाम किया गया। इस दौरान चार पहिया व दो पहिया वाहनों को मिलाकर कुल सात वाहनों की नीलामी की गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आकर लोगों ने नीलामी में बोली लगाई।
इस संबंध में तहसीलदार संतोष कुमार ने बताया कि नीलामी के लिए छोटे-बड़े सभी वाहन मिलाकर कुल सात वाहनों की बोली लगनी थी। इसमें छह मोटरसाइकिल और एक स्काॅर्पियो कार शामिल थी। इनमें स्काॅर्पियों कार अजुहा कस्बे के चंद्रिका प्रसाद अग्रहरि ने दो लाख 70 हजार रूपये की बोली लगाकर हासिल की। जबकि बाइकों में सिराथू के मुस्तकीम ने पैशन प्रो बाइक को 7500 और स्पेलंडर को 2700 रूपये बोली लगाकर हासिल किया। इसी तरह अजुहा कस्बे के ही सर्वेश कुमार ने टीवीएस बाइक को 2300 रूपये, यमाहा एफजेड को कोर्रों मंझनपुर निवासी राजकमल पाल ने 3300 रूपये, रामजतन सरोज ने प्लैटिना को 3400 रूपये और पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही बालगोविंद ने सुपर स्पेलंडर को 3500 रूपये की बोली लगाकर नीलाम किया। इस तरह कुल सातों वाहन दो लाख 92 हजार 700 रूपये में नीलाम हुए। तहसीलदार सिराथू संतोष कुमार ने बताया कि नीलामी से आई राशि मुख्यालय को भेजी जाएगी। नीलामी के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस चंद्र शेखर शर्मा, सैनी कोतवाली में तैनात निरीक्षक रणंजय सिंह राजावत आदि मौजूद रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-