वाराणसी – बस” ने ली जान ,देर से हुई “पहचान”*पुलिस ने किया बस चालक को गिरफ्तार।।
वाराणसी।। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन चौराहे पर 5:30 बजे एक व्यक्ति की बस की चपेट मे आने से मौत हो गयी।
कुछ समय पश्चात मृतक की पहचान अजय(28 वर्ष) पुत्र राम जी के रुप में हुई है। मृतक अजय कुमार सर्किट हाउस कालोनी थाना कैंट का निवासी है।जो सिंचाई विभाग मे बाबु के पद पर कार्यरत था।आज जब काम खत्म करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था ,कि तभी पुलिस लाईन चौराहे समीप मोड़ते वक्त बस(युपी 61 एटी 2440) की चपेट मे आ गया।बस की चपेट मे आने से मौके पर ही अजय की मृत्यु हो गयी।तो वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंडित दिन दयाल चिकित्सालय(शवग्रह) भेज दिया। बस चालक अजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। बस चालक के उपर विभिन्न धाराओं 279, 204ए ,427आइपीसी में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।पुलिस ने बस को भी अपने कब्जे मे ले लिया है।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max