*प्रेस नोट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 12.05.2022*
*पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय दो लूटेरे /चैन स्नैचर को अवैध असलहे,पल्सर मोटरसाइकिल(बिना नम्बर प्लेट के) , लूट की मोबाइल व कुल 10,000 रुपये के साथ गिरफ्तार*
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कल्याण सिंह सागर द्वारा* शहर क्षेत्र में हो रही चैन/मोबाइल स्नैचिंग व स्नेचरों के सम्बन्ध में मुखबिर की सूचना पर थाना कैण्ट व थाना कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर वी पार्क पर पहुँची और बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी तत्पश्चात मोटरसाइकिल सवार चैन स्नैचर/बदमाश के वी पार्क के पहुँचने पर पुलिस बल द्वारा रूकने को कहा गया तो पुलिस बल को देखकर बाईक सवार दो बदमाश गाडी घुमाकर भागने लगे जिससे अनियंत्रित होकर गिर गये इस पर पुलिस बल की तरफ से आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश द्वारा पुलिस वालो पर जान मारने की नियति से गोली फायर किया गया । पुलिस द्वारा नियंत्रित आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए पैर को लक्ष्य कर फायर किया गया । *इस पर अभियुक्त शहजादे पुत्र अजीजुलहक निवासी पहाड़पुर तुर्कमानपुर वार्ड नं0 54 थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के दाहिने पैर में गोली लगी । मुठभेड़ के दौरान ही अभियुक्त सलाम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी नकी रोड़ बसंतपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर भाग गया था । जिसके क्रम में थाना कैण्ट पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सलाम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी नकी रोड़ बसंतपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को नौसढ़ तिराहे पर आज दिनांक 12.05.2022 को समय करीब 13.00 बजे नौसढ़ तिराहे से गिरफ्तार किया गया । घटना में घायल अभियुक्त सहजादे उपरोक्त का ईलाज बीआरडी मेडिकल कालेज में चल रहा है स्थिति सामान्य है । ज्ञातव्य हो कि घायल अभियुक्त द्वारा पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि दो दिन पहले ही घायल अभियुक्त सहजादे उपरोक्त व उसके साथ सलाम द्वारा थाना कैण्ट व थाना कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं से छिनैती की घटना की थी और आज सुबह के समय भी वी-पार्क के पास अपने साथी के साथ घटना करने की फिराक में घूम रहा था । घायल अपराधी पूर्व में भी दो बार जेल जा चुका है ।*
*घटना में घायल अपराधी व आपराधिक इतिहास-*
*1.शहजादे पुत्र अजीजुलहक निवासी पहाड़पुर तुर्कमानपुर वार्ड नं0 54 थाना राजघाट जनपद गोरखपुर*
I. मु0अ0सं0 413/18 धारा 457/380 भादवि थाना गोरखनाथ गोरखपुर
II. मु0अ0सं0 248/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहपुर गोरखपुर
III. मु0अ0सं0 517/18 धारा 392 भादवि थाना सहजनवा गोरखपुर
IV. मु0अ0सं0 569/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सहजनवा गोरखपुर
V. मु0अ0सं0 327/2022 धारा 307/411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
VI. मु0अ0सं0 328/22 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कैण्ट गोरखपुर
VII. मु0अ0सं0 324/22 धारा 392/411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
VIII. मु0अ0सं0 258/22 धारा 392/411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
IX. मु0अ0सं0 326/22 धारा 392/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
X. मु0अ0सं0 108/22 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली गोरखपुर
*बरामदगी-*
i. एक अदद कट्टा 32 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर
ii. चोरी का एक अदद पल्सर मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट के)
iii. एक अदद लूट की मोबाइल वीवो Y2
iv. लूटी गयी चैन बेचने से प्राप्त कुल 10,000 रुपये
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता/आपराधिक इतिहास–*
*2. सलाम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी नकी रोड़ बसंतपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर*
I. मु0अ0सं0 327/2022 धारा 307/411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
II. मु0अ0सं0 324/22 धारा 392/411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
III. मु0अ0सं0 258/22 धारा 392/411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
IV. मु0अ0सं0 326/22 धारा 392/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
V. मु0अ0सं0 108/22 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली गोरखपुर
*बरामदगी-*
1. दो अदद लूट की सोने चैन
*गिरफ्तारी का स्थान /समय–*
1. मुठभेड का स्थान व समय- वी पार्क की बाउन्ड्री के पास मोड़ पर बनी सड़क पर से / दिनांक 12.05.2022 समय करीब 06.30 बजे
2. द्वितीय अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान व समय- नौसढ़ तिराहा से / दिनांक 12.05.2022 समय करीब 13.00 बजे
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. प्रभारी निरीक्षक श्री कल्याण सिंह सागर थाना कोतवाली गोरखपुर
3. उ0नि0 विशाल शुक्ला थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 अरुण कुमार सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5. उ0नि0 रुद्र प्रताप सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
6. उ0नि0 रविकान्त निगम थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
*नोट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थाना कैण्ट व थाना कोतवाली की संयुक्त टीम को अभियुक्तो की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु उत्साहवर्धन के लिये 25 हजार रूपये के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी ।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-