पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु दिये निर्देश
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 श्री एच0सी0 अवस्थी द्वारा पुलिस आयुक्त लखनऊ /गौतमबुद्धनगर, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे/सुरक्षा, समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपदों को होलिका दहन, शब-ए-बारात व होली त्यौहार के अवसर पर कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत भारत सरकार एवं शासन द्वारा निर्गत एसओपी/गाइड लाइन तथा मुख्यालय स्तर से समय-समय पर निर्गत निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराते हुये उक्त के क्रम में त्योहारों को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सुदृढ़ पुलिस प्रबन्ध के परिप्रेक्ष्य में निम्नलिखित निर्देश दिये गये हैंः-
ऽ इस अवसर पर सभी धर्मांे के महत्वपूर्ण व्यक्तियों से समन्वय रखते हुए उनसे निरन्तर संवाद बनाये रखें। सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभावी एवं निष्पक्षतापूर्वक कार्यवाही की जाय।
ऽ आबकारी विभाग के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सचल दस्ते के रूप में छापेमारी व आकस्मिक चेकिंग की जाय तथा अवैध शराब बनाने वालों एवं शराब भट्ठियों तथा अन्य प्रान्त से शराब तस्करी करने वालों केे विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाय।
ऽ मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर जिला अस्पताल एवं जनपद के अन्य अस्पतालों को एलर्ट पर रखा जाय और आकस्मिक चिकित्सा सेवायें दिन-रात सुचारू रखी जायंे। 108 एम्बुलेन्स सेवा को एलर्ट रखा जाय तथा
-2-
मोबाइल एम्बुलेंस की व्यवस्था आवश्यकतानुसार की जाये। यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवायें एवं उपकरण उपलब्ध रहें।
ऽ नगरपालिका के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पानी, साफ-सफाई एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाय।
ऽ मिश्रित आबादी के क्षेत्रों, जुलूस के मार्गों विशेषकर जंक्शन प्वाईण्ट्स एवं कम्युनल हाॅट स्पाॅट्स पर पर्याप्त जनशक्ति की तैनाती, सीसीटीवी कैमरा द्वारा सर्तकता बरती जाये।
ऽ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मोें की मानीटरिंग की जाये तथा ऐसे सभी पोस्ट जो किसी भी प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक विद्वेष उत्पन्न करते हों, उनका खण्डन करते हुये उन्हें तत्काल उस साइट से हटाने की कार्यवाही करें तथा दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाये।
ऽ शान्ति समितियों तथा विभिन्न आयोजकों से बैठक करके समस्त अपेक्षित व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के दृष्टिगत उनकी सहभागिता प्राप्त की जाये।
ऽ बाजारांे में यथावश्यक बीडीएस टीम, स्नाईफर डाॅग्स द्वारा एण्टीसेबोटाज चेकिंग करा ली जाये तथा बाजारांे में पर्याप्त अग्निशमन की व्यवस्था रखी जाय।
ऽ अराजक तत्वों को पूर्व से चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
ऽ न्च्.112 के वाहनांे का व्यवस्थापन संवदेनशील मार्गाें, स्थलों पर किया जाये। थाने की स्थानीय पुलिस पेट्रोलिंग वाहनों एवं यूपी-112 के पीआरवी वाहनों को राजपत्रित अधिकारियों द्वारा चेक किया जाय।
ऽ ैमबजवतधर््वदंस ैबीमउम को आवश्यकतानुसार लागू करें। अतिसंवेदनशील स्थलों पर पुलिस पिकेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती आवश्यतानुसार की जाये।
-3-
ऽ नियंत्रण कक्ष/उप नियंत्रण कक्ष सुचारू रूप से व्यवस्थापित किये जाने तथा त्वरित सूचना प्रेषण एवं उस पर कार्यवाही की सुदृढ़ प्रक्रियायें निर्धारित की जाये।
ऽ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाये।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-