*पुलि भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी स प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी भर्ती परीक्षा में दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे दो साल्वर (मुन्ना भाई) कई फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार*
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा कराये जा रहे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी, एस0पी0 सीटी एवं स0पु0अ0/सीओ कैण्ट, वाराणसी महोदय के निर्देशन में मुन्नाभाईयों की धर पकड़ करने के प्रयास में थाना कैण्ट प्रभारी निरीक्षक शरद गुप्ता मय हमराहियों के साथ थाना कैण्ट, शिवपुर एव रोहनियां से स्थानीय पुलिस की मदद से एक-एक मुन्ना भाइयों को उनके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड प्रवेश पत्र, मोबाइल, पेशगी के तौर पर लिये गये 7000 रू0 सहित गिरफ्तार किया गया है। अन्य मुन्ना भाइयों की धरपकड़ हेतु लखनऊ, कानपुर पुलिस को बताया गया। गैंग के सरगना की गिरफ्तारी हेतु थाना कैण्ट, एक पुलिस टीम ASP/CO कैण्ट महोदय के निर्देशन में रवाना की गयी, उक्त के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पर मु0अ0सं0 1174/2018 धारा 419,420,467,468,471,120B भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पूछताक्ष विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगण चन्द्रशेखर व राहुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया की हम लोगों का एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना उपेन्द्र कुमार निवासी अघौरा, कैमुर, जनपद भभुआ, बिहार व रजनीश कुमार निवासी मुंगेर, बिहार हैं जिसमें हम और अन्य व्यक्ति शामिल है। हम लोगों द्वारा विभिन्न राज्यों की विभिन्न परीक्षाओं में परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर उनके स्थान पर अपना साल्वर बैठाते हैं और उनको परीक्षा में उत्तीर्ण कराते है। उपरोक्त रूपयों को उपेन्द्र कुमार व रजनीश कुमार द्वारा हम लोगों में बाँटा जाता है। परिक्षार्थियों का फर्जी आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र हम लोगों द्वारा कूट रचित कर बनाया जाता है। जिनके आधार पर हम लोग परीक्षा केन्द्रों पर आसानी से प्रवेश पा जाते है। इस समय हमारे गैंग के सदस्य लखनऊ व कानपुर में आयोजित परीक्षा में शामिल होने हेतु गये हुए है।
बरामदगी का विवरण- कुट रचित व फर्जी 04 अदद आधार कार्ड, 03 अदद मास्टर कार्ड व डेबिट एटीएम कार्ड, 01 अदद सैमसंग स्मार्ट फोन मोबाइल फोन, 7000 रूपये नगद, व एक अदद प्रवेश पत्र व एक अदद TEST BOOKLET(परीक्षा पुस्तिका सीरीज C03)
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. चन्द्रशेखर यादव पुत्र नरायण सिंह निवासी साहपुर, थाना चेनारी, जनपद रोहतास, बिहार
राहुल कुमार श्रीवास्तव पुत्र प्रदीप लाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम बीरो, थाना कुदरा, जिला कैमुर भभुआ, बिहार
*फरार अभियुक्त का नाम- *
1. रवि कुमार रजक पुत्र लालचन्द्र रजक निवासी रिठैया, फूलपुर, थाना सरायइनायत, जनपद इलाहाबाद
2. धर्मेन्द्र कुशवाहा पुत्र बृजबिहारी कुशवाहा, निवासी ईसीपुर, मालवा खुर्द, सहसों, थाना झूंसी, जनपद इलाहाबाद
3. उपेन्द्र कुमार निवासी अघौरा, कैमुर, जनपद भभुआ, बिहार
4. रजनीश कुमार निवासी मुंगेर, बिहार
5. हरेन्द्र कुमार पुत्र दीनानाथ, निवासी जैतापुर, थाना हण्डिया, इलाहाबाद
6. उदय राज यादव पुत्र सुभाष चन्द्र यादव निवासी ग्राम देवगलपुर, थाना मऊआइमा, इलाहाबाद
अन्य अज्ञात 2 व्यक्ति
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री शरद गुप्ता थाना कैण्ट वाराणसी
2. उ0नि0 श्री अजीत पासवान, थाना कैण्ट, वाराणसी
3. उ0नि0 श्री अजय पाल, थाना कैण्ट, वाराणसी
4. उ0नि0 श्री अशोक कुमार क्राइम टीम कैण्ट, वाराणसी
5. का0 रामानन्द यादव क्राइम टीम कैण्ट, वाराणसी
6. का0 धर्मदेव चौहान क्राइम टीम कैण्ट, कैण्ट, वाराणसी
7. का0 कर्मजीत, थाना कैण्ट, वाराणसी
8. का0 गोरखनाथ कैण्ट, वाराणसी
प्रभारी निरीक्षक
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza