वाराणसी सारनाथ थाना क्षेत्र मे पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग दौरान के बाबा विश्वनाथ स्वीट हाउस सारंग तालाब के पास मौजूद थे कि इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये, जो पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया, जिनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से एक तमंचा-12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस-12 बोर, 01 अदद नाजायज चाकू व हिरो होण्डा पैशन संख्या यू0पी0-65 एस-5895 पर बंधे बोरे में 01 अदद जिन्दा बकरी बरामद हुई। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
मोहम्मद सैफ कुरैशी पुत्र मोहम्मद सलीम कुरैशी निवासी शक्कर तालाब जैतपुरा वाराणसी
शैवेजनियाज आलम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी मकान नं0-बकरिया कुण्ड बड़ी बाजार जैतपुरा वाराणसी है





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-