दुमका पुलिस को मिली बड़ी सफलता
पुलिस ने पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
दुमका। बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले पांच साइबर अपराधियों को दुमका पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने नकद 42,160 रुपए, एक स्विफ्ट डिजायर कार, पांच मोबाइल, फर्जी सिमकार्ड सहित फर्जी एटीएम बरामद किया है। इस संबंध में दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले 19 नामजद साइबर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पांच की गिरफ्तारी सरैयाहाट पुलिस ने की है। गिरफ्तार अपराधियों में देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के आशीष कुमार मंडल एवं किशन कुमार मंडल, दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सुमन कुमार मंडल एवं रंजन कुमार मंडल तथा बिहार के बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र के कुणाल किशोर मंडल शामिल है। एसपी श्री लकड़ा ने बताया कि सरैयाहाट पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के घघरी गांव के समीप जंगल में 15 से 20 की संख्या में अपराधियों की टोली बैंक अधिकारी बन लोगों को झांसे में लेकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना पर सरैयाहाट थाना प्रभारी अनुज प्रसाद यादव ने साइबर सेल प्रभारी दिलीप पाल एवं पुलिस टीम के साथ मिलकर छापेमारी की। जिसमें 5 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-