दुमका :- (झारखंड)
*पुलिस ने चावल लदे ट्रक-लूट की असलियत का किया खुलासा*
🔹️ जिले के शिकारीपाड़ा थानाक्षेत्र से बीते 29 जुलाई को ट्रक लूट मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन ।
🔹️शिकारीपाड़ा पुलिस ने मामले में साजिशकर्ता ट्रक-मालिक और चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
🔹️ बिहार के सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के नवादा गाँव निवासी मणि कुमार है ट्रक-मालिक एवं उसी थानाक्षेत्र का राहुल कुमार है ट्रक-चालक ।
🔹️ बिहार में जमुई के राजेश कुमार सिंह के गैरेज से ट्रक हुआ बरामद । और बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज अंतर्गत साहाबाद गाँव के ‘राधा इन्टरप्राईजेज’ से 255 बोरी चावल हुआ बरामद ।
🔹️ साजिशकर्ता ट्रक-मालिक ने दर्ज मामले में 425 बोरी चावल-लूट का किया था झूठा जिक्र ।
🔹️साजिशकर्ता ट्रक-मालिक और ट्रक-चालक द्वारा बिहार के बांका जिलान्तर्गत अमरपुर थानाक्षेत्र के किसी चावल व्यापारी को फंसाने का किया गया था प्रयास ।
🔹️इस लूटकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन में जुटी थी पुलिस ।
🔹️ परन्तु सारा साजिश का पर्दाफाश होने पर लूट के साजिशकर्ता ट्रक-मालिक और चालक के खिलाफ भा.द.वि.की धारा- 406 , 420 ,120बी., 379 और 414 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
🔹️ शिकारीपाड़ा पुलिस को मिली सफलता में थाना प्रभारी श्री सुशील कुमार का रहा सराहनीय प्रयास ।
सुशील झा







More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-