मुग़लसराय()चंदौली जिला स्थित मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात एक ट्रक शराब के साथ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, मुखबिर की सूचना पर पुलिस को सफलता मिली।…
चंदौली, जेएनएन। मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात एक ट्रक शराब के साथ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस अवैध शराब को ट्रक से उतरवाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
बिहार प्रांत में शराब बंदी के बाद चंदौली मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बनता जा रहा। आए दिन जिले में कहीं न कहीं अवैध शराब बरामद हो रही है। इसको लेकर एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा। मुग़लसराय कोतवाल शिवानंद मिश्रा को सोमवार की रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर एक ट्रक शराब के साथ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले का खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल अवैध शराब को ट्रक से उतरवाकर कोतवाली परिसर में रखवा दिया गया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-