*पुलिस ने दो शातिर चोर को धर दबोचा*
*पुलिस ने अवैध तमंचा,कारतूस,चोरी की बाइक किया बरामद*
लोहता : पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के आदेशानुसार चलाए जा रहे अपराधी धडपकड अपराध रोकथाम अभियान के दौरान दो युवको को तमंचा तथा जिंदा कारतूस व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी के अनुसार कस्बा चौकी इंचार्ज अश्वनी मिश्रा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव,मनीष कुमार सिंह,कॉन्स्टेबल अजीत कुमार,सत्य प्रकाश सिंह, आंनद सिंह के साथ शांति व्यवस्था हेतु वाहन चेकिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग व गश्त पर रोहनिया तिराहे पर मौजूद थे, तभी उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली कि दो युवक अवैध रूप से तमंचा कारतूस लेकर निकले है लोहता कि तरफ जा रहे है। पुलिस ने अवैध रूप से तमंचा रखने वाले दोनों युवकों को रोहनिया तिराहे पहुंचकर उसे रोकने का इशारा किया तो भागने के लिए तेज गति से चल दिया। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए रास्ते पर घेरा बन्दी कर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी करने वाली एक रॉड अवैध रूप से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 303 बोर और एक हीरो सीडी डीलक्स यूपी 65 सीक्यू 1024 बरामद किया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों युवकों ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ बाइक कहि बेचने के फिराक में थे व किसी घटना को भी अंजाम दे सकते थे।पुलिस ने सूचना के आधार पर युवक को दबोच लिया और उसे थाने ले आए।युवकों के खिलाफ 3/7/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करके युवक को जेल भेज दिया है। पूछताछ में पुलिस को युवको ने अपना नाम 1 मो साजिद 32 वर्ष पुत्र मो शाहिद बजरडीहा थाना भेलूपुर वाराणसी, 2 मो सलीम 26 वर्ष पुत्र जाफर निवासी बजरडीहा थाना भेलूपुर वाराणसी के रहने वाले है।थाना प्रभारी ने कहा की इनके खिलाफ थाना जंसा में चोरी व अवैध शराब के मामले दर्ज है। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-