November 7, 2026

पुलिस ने अभियुक्त रमेश उर्फ सोल्हे को किया गिरफ्तार,

Spread the love

*थाना चौबेपुर पुलिस ने अभियुक्त रमेश उर्फ सोल्हे को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद*
पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12.03.2022 को थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अपराधी की कार्यवाही थाना क्षेत्र में की जा रही थी । देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखविर की सूचना पर चन्द्रवती तिराहे के पास से मु0अ0सं0 0101/2022 धारा 323/504/506/342भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त रमेश उर्फ सोल्हे पुत्र पंचम यादव नि0छाही हा0नि0ग्राम उगापुर थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र करीब 40वर्ष को पकड़कर चेक किया गया तो कब्जे से एक अदद तमंचा देशी नाजायज 12 बोर, एक अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर बरामद हुआ । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0103/2022 धारा 3/25/27 भा0द0वि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त रमेश यादव उर्फ शोले पुत्र पंचम यादव निवासी उपरोक्त ने बताया की साहब मेरे पड़ोसियों से मेरा झगड़ा हो गया था। उनको धमकाने के लिए मैने तमंचा दिखाया था। विपक्षीगण तमंचा छिनने की कोशिश किये तो मैं तमंचा लेकर भाग गया। रात में चन्द्रावती की तरफ जा रहा था कि पुलिस द्वारा तमंचे के साथ मुझे पकड़ लिया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. रमेश यादव उर्फ सोल्हे पुत्र पंचम यादव नि0छाही हा0नि0ग्राम उगापुर थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र करीब 40 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण*
एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः*
थानाध्यक्ष श्री राजेश त्रिपाठी, का0 दिनेश पाल, का0 अतुल कुमार यादव, म0का0 सरस्वती थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण ।