*थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी*
*पुलिस की सक्रियता से चैन स्नैचर गिरफ्तार*
श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री ए. सतीश गणेश महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी श्री राम सेवक गौतम महोदय के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त श्री राजेश पाण्डेय ज़ोन काशी महोदय व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध श्री अवधेश कुमार पाण्डेय महोदय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा दिनांक 29/08/2022 को एक चैन स्नैचर को चैन छीनने के 20 मिनट के अंदर ही गिरफ्तार कर लूटी गई को चैन बरामद कर लिया गया , अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 97/2022 धारा 392,411,506 IPC पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*अभियुक्त का विवरण*
1. सलमान उर्फ मेनाज पुत्र मुस्तफा निवासी S 10/62 हुकुलगंज तडिया थाना लालपुर कमिश्नरेट वाराणसी
*बरामदगी का विवरण*
1. 15 ग्राम सोने की चैन मय लॉकेट कीमती लगभग 1 लाख रुपए
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 117/2022 धारा 307,323,504,506 IPC थाना लालपुर कमिश्नरेट वाराणसी
2. मु0अ0सं0 118/2022 धारा 323,504,506 IPC थाना लालपुर कमिश्नरेट वाराणसी
3.मु0अ0सं0 121/2022 धारा 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना लालपुर कमिश्नरेट वाराणसी
4.मु0अ0सं0 97/2022 धारा 392,411,506 IPC थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
वादिनी श्रीमती पूजा केशरी पत्नी हेमंत केसरी निवासिनी A 3/213 भगतपुरी राजघाट थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी अपने व्यक्तिगत काम से दिनांक 29/08/2022 को गोदौलिया गई हुई थी वापस लौटते समय सायं लगभग 17:00 बजे बेनिया से कबीरचौरा की तरफ जा रही थी की एक व्यक्ति निर्जन स्थान देख कर धक्का देदिया और गले में पहनी हुई सोने की चैन छीन कर भागने लगा कि पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर थोड़ी दूर पर मौजूद थाना चौक की फैंटम 16 के कर्मचारीगण द्वारा शोर सुन कर जनता के व्यक्तियों के साथ भागे और दौड़ाकर भागते हुए अभियुक्त को गली में पकड़ लिए तलाशी के दौरान लूटी गई चैन मय लॉकेट के बरामद हुई ।
*गिरफ्तारी में सहयोग करने वाली टीम का विवरण*
1.प्रभारी निरीक्षक चौक श्री शिवा कांत मिश्र
2. प्रभारी चौकी पियरी श्री प्रीतम तिवारी
3. आरक्षी विश्वजीत गोसाई थाना चौक
4. आरक्षी रंजय कुमार प्रसाद थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी
5. आरक्षी बृजेश प्रताप थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी
6. आरक्षी आनंद कुमार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-