पत्नी को खोजने की बजाय, दारूबाज कहकर भगा दिया
अपहरण का मुकदमा लिखने की बजाय गुमशुदगी दर्ज कर की खानापूर्ति
हाल ही में बने लालपुर-पांडेपुर थाना अपने नए-नए कारनामों के लिए जाने जाना लगा है। अभी एक दिन पहले ही एक युवक के पत्नी व बच्चों को खोजने की बजाय उसे बार-बार भगा दिया गया। परेशान होकर उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि दूसरा मामले प्रकाश में आया है। इस बार अपहरण का केस दर्ज करने के बजाय गुमशुदगी दर्ज कर खानापूर्ति की गई। यही नहीं जब पीड़ित थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाने लगा तो उसे दारूबाज कहकर भगा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सोयेपुर लालपुर निवासी सुजीत मिश्रा की पत्नी जुली जून से ही घर से लापता हो गयी है, जिसको लेकर यह काफी समय से परेशान रहते है। उन्होंने तहरीर दी तो पहले गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। इसके बाद जब सुजीत ने कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी तो लालपुर पुलिस चौकी से उन्हें गुमशुदगी के बजाय अपहरण का मामला दर्ज कराने को कहा गया। इसके बाद सुजीत मिश्रा जब थानेदार के पास गए तो वहां पर न्याय देने की बजाए उन्हें दारूबाज कहकर भगा दिया गया।
सुजीत के अनुसार उन्होंने थानेदार से यह भी कहा कि उनकी पत्नी की अगर तलाश पुलिस नही करती है तो उन्हें आशंका है की उसकी हत्या हो जाएगी। उसने पुलिस को कुछ लोगो के नाम भी बताए लेकिन पुलिस खानापूर्ति करती रही।
बता दें कि नवनिर्मित लालपुर थाने के थानेदार हमेशा से चर्चा में रहे है अपने कारनामो को लेकर। अभी कल एक युवक ने आजीज आकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी थाने पर प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई थी।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-