September 12, 2026

पुलिस का कोयला कारोबारी के घर डाका, दो दरोगा गिरफ्तार, पांच अन्य पर केस*

Spread the love

काले धन की सूचना पर सुल्तानपुर के कोयला कारोबारी अंकित अग्रहरि के फ्लैट पर पहुंची गोसाईंगंज पुलिस की नीयत खराब हो गई। पुलिस ने कारोबारी और उसके साथियों को पीटकर1.85 करोड़ रुपये लूट लिये। 1.53 करोड़ रुपये के साथ कारोबारी व उसके साथियों को थाने ले गए।

सूचना मिलने पर अफसरों ने क्राइम ब्रांच की टीम को भेजा जिसने पुलिसकर्मियों के आवास से लूट के 36 लाख रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद अंकित की तरफ से दरोगा आशीष तिवारी और पवन मिश्रा और अज्ञात पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। दरोगा आशीष तिवारी और पवन मिश्रा को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।…