*पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर द्वारा जानकीपुरम थाना अंतर्गत नवनिर्मित बिठौली क्रॉसिंग चौकी का उद्घाटन किया गया। और जानकीपुरम थाने में बने महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष और उपनिरीक्षक कच्छ का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर के चार्ज संभालने के बाद से ही लगातार थानों की साफ-सफाई महिला हेल्प डेस्क व अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर उचित कदम उठाए जा रहे हैं इसी क्रम में बिठौली क्रॉसिंग पुलिस चौकी और जानकीपुरम थाने में बने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एसीपी अलीगंज अखिलेश कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।* *जानकीपुरम थाने का निर्माण भी वर्तमान में पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर के कार्यकाल सन 2012 में किया गया था। आज फिर 2021 में एक बार उन्हीं के द्वारा जानकीपुरम थाने में महिला हेल्प डेस्क व उप निरीक्षक कक्ष का उद्घाटन किया गया।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-