लखनऊ।
तेजतर्रार पुलिस कमिश्नर लखनऊ के कुशल नेतृत्व में हर एक स्थान पर खाना पहुंच रहा है वहीं एक कैंट स्थान ऐसा है जहां की औरतें आरोप लगा रही है कि थाना कैंट एवं एसीपी कैंट द्वारा किसी भी प्रकार का सहयोग प्रदान नहीं हो रहा है हम लोगों के बच्चे भूखे सो रहे हैं मुख्यमंत्री जी का आदेश है कि घर-घर तक भोजन पहुंचाया जाए कमिश्नर महोदय का भी आदेश है यदि किसी के घर पर खाना नहीं है तो संबंधित थाना संबंधित एसीपी खाना पहुंचाने का कार्य करेंगे परंतु कैंट एरिया में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है वहां की औरतें वीडियो बनाकर वायरल कर रही है जिससे राजधानी लखनऊ में कैंट एरिया एक सबसे बड़ा हॉटस्पॉट माना जा रहा है वहां पर इतनी लापरवाही बराबर देखने को मिल रही है जिससे कभी भी कोई बड़ी चूक हो सकती है कमिश्नर महोदय स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई करे। जिससे लोगों को भोजन की समस्या से समाधान हो सके। और आप की मुहिम सफल हो जिससे लखनऊ में कोई भूखा ना सो सकें। और वहां के लोगों का यह भी कहना है कि यहां की सीयूजी नंबर पर संपर्क किया जाता है नंबर भी नहीं उठता है अपनी समस्या कैसे किसी अधिकारी तक पहुंचाएं जब फोन ही नहीं उठेगा तो समस्या कहां से सुनी जाएगी कमिश्नर महोदय केंट की समस्या का संज्ञान ले जिससे वहां की समस्या का निदान हो सके।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-