May 28, 2026

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर- अजय मिश्रा

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*

 

*महिला शक्ति का प्रतीक नवरात्र पर्व के शुभ अवसर पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की 2 बड़ी उपलब्धि, दुष्कर्म के 2 आरोपियों को प्रभावी पैरवी के अंतर्गत मिला कठोर कारावास।*

🟦🟥🟦🟥

 

*उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला एवं बाल अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस के द्वारा की जा रही है गहन कार्यवाही ।*

*1. मा0 न्यायालय एडीजे/स्पेशल पोक्सो 1 द्वारा दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त शैलेश को 7 वर्ष का कठोर कारावास तथा 8 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।*

*2. मा0 न्यायालय एडीजे-5 द्वारा दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त शाजिद को 07 वर्ष के कठोर कारावास एवं 25 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।*

🟦🟥🟦🟥

 

*1. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह के निर्देशन एवं अभियोजन अधिकारी श्री नीटू विश्नोई के द्वारा महिला एवं बाल सम्बन्धित अपराध में गहन पैरवी करने के फलस्वरुप मु0अ0स0 731/2017 धारा 363,376,506 भादवि थाना सेक्टर 58 गौतमबुद्धनगर में आज दिनांक 12.10.2021 अभियुक्त शैलेष पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम आजादनगर भटपुरा थाना कुमालगंज जिला फर्रूखाबाद हाल निवासी गली न0ं 04 गांधीनगर थाना कुमालगंज जिला फर्रूखाबाद को माननीय न्यायालय एडीजे स्पेशल पोक्सो-1 श्री निरंजन कुमार द्वारा 07 वर्ष कारावास एवं 08 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड जमा न करने पर 07 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।*

*2. अभियोजन अधिकारी शिल्पी भदौरिया के द्वारा महिला एवं बाल सम्बन्धित अपराध में गहन पैरवी करने के फलस्वरुप मु0अ0स0 995/2012 धारा 376,452 भादवि थाना सेक्टर 20 गौतमबुद्धनगर में आज दिनांक 12.10.2021 अभियुक्त शाजिद पुत्र शमीम निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता ई 33 सेक्टर 15 थाना सेक्टर 20 को माननीय न्यायालय एडीजे -5 श्री पुष्पेन्द्र द्वारा 07 वर्ष कारावास एवं 25 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।*

*मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।*

 

*मीडिया सेल*

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*