September 27, 2026

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से-अजय मिश्रा

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से*🟥🟦🟥🟦

 

*गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस द्वारा आपातकालीन स्थितियों में आमजन को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु ऑटो को एंबुलेंस तथा ऑक्सीजन वाहन के रूप में प्रयोग करने के लिए किया गया तैयार*🟥🟦🟥🟦

 

*ऑटो स्वामी तथा चालकों का फोर्टिस/यथार्थ अस्पताल से समन्वय स्थापित कर सहायता पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित कर व ऑटो में एंबुलेंस संबंधित आवश्यक उपकरण लगाकर ऑटो एम्बुलेंस को तत्काल किया गया रवाना*🟥🟦🟥🟦

 

 

*दिनांक 17/5/2021 को कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा नोएडा में आपातकालीन स्थितियों में आमजन को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु 20 ऑटो के एक समूह को ऑटो एंबुलेंस तथा ऑक्सीजन वाहन के रूप में प्रयोग करने के लिए तैयार कराया गया था इन सभी ऑटो स्वामी तथा चालकों का फोर्टिस अस्पताल से समन्वय स्थापित कर पीड़ित मरीज को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सहायता पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित कराया गया था। तथाऑटो में एंबुलेंस संबंधित आवश्यक उपकरण लगाकर 5 ऑटो एम्बुलेंस को तत्काल रवाना किया जरूरतमंद व्यक्ति इसका लाभ उठा रहे हैं*

*इसी तर्ज पर आज दिनांक 20 मई 2021 को ग्रेटर नोएडा में यातायात पुलिस द्वारा यथार्थ अस्पताल से समन्वय स्थापित कर दो ऑटो एंबुलेंस तैयार कराई गई जिनको यथार्थ अस्पताल की चिकित्सा टीम द्वारा प्रशिक्षण तथा आवश्यक उपकरण लगाकर रवाना किया गया जरूरतमंद व्यक्ति एंबुलेंस ऑटो चालकों के मोबाइल नंबर यातायात की हेल्पलाइन नंबर 9971009001 से प्राप्त कर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं*

 

*मीडिया सेल*

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*