*पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी अपराध/ गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में जनपद गोरखपुर* के आवेदक श्री शुभम त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक अपराध को दिनांक 12.03.2021 को शिकायत प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया, जिसमें उनके खाते से रू0 84000.00 की आनलाइन धन निकासी कर ली गई है, पर साइबर सेल टीम जनपद गोरखपुर द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आनलाइन धोखाधड़ी से निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि रू0 84000.00 पीडित के खाते में वापस कराया गया। खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक श्री शुभम त्रिपाठी पुत्र श्री दिनेशदत्त त्रिपाठी निवासी नव बिहार कालोनी खंजाची चौक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक अपराध गोरखपुर उपस्थित होकर पुलिस अधिकारी एवं साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद पत्र दिया।
प्रियंका पांडेय।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-