July 22, 2026

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा फायर स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश-

Spread the love

*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा फायर स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश —*

आज दिनांक 19.07.2022 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा फायर स्टेशन मीरजापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा कार्यालय व परिसर का भ्रमण कर कार्यालय में लगे विभिन्न इलेक्ट्रानिक उपकरणों एमडीटी, वॉयरलेस सेट इत्यादि की सक्रियता को चेक किया गया तथा परिसर भ्रमण के दौरान साफ-सफाई एवं वाहनों के रख-रखाव के सम्बन्ध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।