*प्रेस नोट:-चित्रकूट पुलिस*
*पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया*
दिनांक 05.09.2021 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री धवल जायसवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार राय के साथ भाद्रपद अमावस्या मेले के दृष्टिगत रामघाट का भ्रमण किया गया। महोदय द्वारा भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर मेला सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रामघाट पर उपस्थित नाविकों को लाउडस्पीकर बंद करने हेतु बताया गया, दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया तथा यातायात प्रभारी को यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री एसपी सोनकर, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार सिंह, एलआईयू प्रभारी श्री शिवसागर तिवारी तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-