May 5, 2026

पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में जिलाबदर/वांछित/वारण्टी अभियुक्तो के विरुद्ध की गयी कार्यवाही- अजय मिश्रा

Spread the love

*प्रेस-नोट संख्या-139*

*जनपद-सुलतानपुर* *दिनांक-09.05.2021*

 

*पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर डॉ0 विपिन कुमार मिश्रा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में जिलाबदर/वांछित/वारण्टी अभियुक्तो के विरुद्ध की गयी कार्यवाही*-

 

*थाना-कुड़वार*

थाना- कुड़वार पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम भदहरा जोगिया नगर चौराहा के पास से समय करीब 12:30 बजे छ:माह हेतु जिलाबदर अपराधी इरफ़ान बेग पुत्र अंसार बेग निवासी ग्राम गजेहड़ी थाना कुड़वार जनपद सुल्तानपुर को श्रीमान जिला माजिस्ट्रेट सुल्तानपुर के निषेध आज्ञा का उल्लंघन कर अपने घर पर आकर छीपकर रह रहा था। इरफ़ान बेग उपरोक्त्त का जिला बदर आदेश दिनांक 18.02.2021से प्रभावी था। जिला बदर अपराधी की गिरफ्तारी के आधर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 151/21 धारा 10 गुंडागर्दी अधिनियम 1970 बनाम इरफ़ान बेग पुत्र अंसार बेग उपरोक्त्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

 

*थाना- धनपतगंज*

थाना धनपतगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 8/21 धारा 363/354 आईपीसी व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अरमान पुत्र सिकंदर नि० मुडियापुर मुसाफिरखाना अमेठी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

 

*151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही*

शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना-धम्मौर से 03, थाना लम्भुआ से 04, थाना को0नगर से 12, थाना चांदा से 07, थाना बल्दीराय से 03, थाना कूरेभार से 01, थाना जयसिंहपुर से 18, थाना धनपतगंज से 01 कुल 49 व्यक्तियों का शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।