*पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा किया गया कोतवाली चमोली का आकस्मिक निरीक्षण*

आज दिनांक 04 जनवरी 2022 को *पुलिस अधीक्षक, चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया* द्वारा कोतवाली चमोली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उनके द्वारा कोतवाली चमोली परिसर, भवन, कार्यालय तथा आवासीय काॅलोनी का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया गया।
महोदया द्वारा प्रभारी निरीक्षक को कार्यालयी अभिलेख सही ढंग से रखे जाने व साफ-सफाई सही ढंग से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
आगामी *विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस क्षेत्रान्तर्गत एवं राजस्व क्षेत्रान्तर्गत के शस्त्रों को जमा* किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरोधात्मक कार्यवाही पर जोर दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस मुख्यालय की अपेक्षा के क्रम में *संदिग्धों एवं बाहरी व्यक्तियों का वृहद सत्यापन* किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।किसी भी प्रकार के कार्य को गुणवत्तापूर्वक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा थाने पर नियुक्त स्टाफ के साथ परिचयात्मक गोष्ठी ली गयी तथा प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि सर्दी के दृष्टिगत थाना परिसर में अलाव की व्यवस्था की जाये। इस हेतु स्थानीय नगर पंचायत एवं वन विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए जलौनी लकड़ियों की व्यवस्था करायी जाये। ठंड के मौसम में *चोरी की घटनाओं में वृद्धि होने के दृष्टिगत नियमित रूप से रात्रि गश्त की जाये तथा थाना क्षेत्रान्तर्गत लगे सीसीटीवी कैमरों की निरन्तर मॉनीटरिंग* की जाये।
कोविड के नये वैरियेन्ट से बचाव के दृष्टिगत *कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन किये जाने तथा स्थानीय जनमानस से भी पालन किये जाने की अपील* किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
20 हजार घूस लेते दारोगा को रंगेहाथ पकड़ा गया-
पुलिस ने CBI का फर्जी DCP का किया गिरफ्तार-
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 300 करोड़ का घोटाला-