*जनपद शाहजहाँपुर*
*पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुरपोल व जनपद के समस्त पुलिस कार्यालयों व समस्त थानों के अधिकारी/ कर्मचारीगणों द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ ली गई-*
आज दिनांक 21.05.2021 को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर जनपद शाहजहाँपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय व जनपद के सभी पुलिस कार्यालयों तथा क्षेत्राधिकारी कार्यालयों/ थानों व पुलिस लाइन में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई ली गयी ।
हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानवजाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति , सामाजिक सदभाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव-जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-