*प्रेस-विज्ञप्ति*
*पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने अभियुक्त सूरज सरोज के गैंग के 04 सदस्यों को किया सूचीबद्ध*
आज दिनांक- 08.08.2022 को *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य* द्वारा सक्रिय गैंग लीडर अपराधी *अभियुक्त सूरज सरोज पुत्र स्व0 फिरतू सरोज निवासी सरायमोहन थाना बरदह जनपद आजमगढ़,* जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए चैन स्नैचिंग, लूट जैसे अपराध कारित कर रहा है। जिससे जनमानस में सम्प्रदायिक तनाव व्याप्त है। इस गैंग के क्रिया कलापों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर *“सूचीबद्ध” (आपराधिक गैंग)* किया गया है। यह गैंग *“सूरज”* गैंग के नाम से जाना जायेगा। इसका *कोड नं0- “डी- 98”* होगा। जिसके सदस्य निम्नवत है-
1- राजेश गौड़ पुत्र लालचन्द गौड़ निवासी हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
2- चाँद कुमार पुत्र रामप्रीत निवासी मुड़हर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
3- अशोक उर्फ प्रधान सरोज पुत्र राजेन्द्र निवासी सराय मोहन थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ।
4- दीपक पुत्र तुफानी निवासी सरायमोहन थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-