June 15, 2026

*पुलवामा हमले को “दुर्घटना” बताने पर भाजपा ने दिग्विजय पर किया पलटवार*

Spread the love

पुलवामा आंतकी हमले को दुर्घटना कहने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को भाजपा ने करारा जवाब दिया है। वहीं एयर स्ट्राइक को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा, ‘सम्मान के साथ मैं दिग्विजय सिंह जी से पूछना चाहूंगा कि क्या राजीव गांधी की हत्या एक दुर्घटना थी या कोई आतंकी घटना? इसके साथ ही वीके सिंह ने अमित शाह द्वारा “हवाई हमले में 250 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया” के बारे में कहा कि यह दावा उन लोगों पर आधारित था, जो इमारतों में ठहरे हुए थे, जिसे निशाना बनाया गया था। उन्होंने निश्चित संख्या का दावा नहीं किया था ।

वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा, ‘कांग्रेस को क्या हो गया है? देश की जन भावना से एक दम उल्टी बात करते हैं, सेना की जानकारी को झूठला रहे हैं। ऐसा किसी लोकतांत्रिक देश में नहीं होता, जहां सेना पर ही अविश्वास दर्शाया जाता है।