May 27, 2026

*पुलवामा हमलाः शहीदों के पार्थिव शरीर को दिल्लीलाया जाएगा, पीएम मोदी देंगेश्रद्धांजलि*

Spread the love

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतिपोरा में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की अहम बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया गया।

बैठक में आतंकियों के खिलाफ जवाबी करवाई के अलावा पुलवामा आतंकी हमले पर मोदी सरकार डोजियर तैयार करेगी, जिसमे ये सबूत होंगे कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। इसके जरिये कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान को अलग थलग किया जाएगा।

वहीं आज (शुक्रवार) भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान से शहीदों के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया जाएगा. यहां पालम एयरपोर्ट पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी दिल्ली में शहीदों को श्रद्धाजंलि देने पहुंचेंगे।