July 13, 2026

*पुलवामामामले में केवल निंदा करने की नहीं बल्कि सही सबक सिखाने की जरूरत- वेंकैया नायडू*

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि इस घटना की दुनियाभर में निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि केवल निंदा से काम नहीं चलेगा, बल्कि उन्हें सही सबक भी सिखाना पड़ेगा।

नायडू ने कहा, “आपने देखा कि कल पड़ोसी देश समर्थित आतंकवादियों ने हमारे जवानों पर हमला किया। पूरी दुनिया के लोग उसकी निंदा कर रहे हैं। केवल निंदा से काम नहीं चलेगा, बल्कि उनको सही सबक सिखाना पड़ेगा।”

वेंकैया नायडू ने कहा, “हमें विश्वास है कि हमारे फौजी सही समय पर उन्हें सबक सिखाएंगे। हम सबके साथ मिलकर रहना चाहते हैं। हम वसुधैव कुटुंबकम की सोच रखने वाले शांति प्रिय लोग हैं। एक जमाने में विश्व गुरू रहे भारत ने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया। यह हमारी विशेषता है।”