April 17, 2026

पुराने कुआँ को नया रूप देकर सरकारी राशि की हुई लूट- सुशील झा

Spread the love

दुमका:-(झारखंड) :-

– – – – – – – – – – – –

*पुराने कुआँ को नया रूप देकर सरकारी राशि की हुई लूट*

 

🔹️ “भ्रष्टाचार निवारक गोपनीय टीम” के प्रखंड सहयोगी ईकाई द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सरैयाहाट प्रखंड के मंडलडीह पंचायत अंतर्गत चिलरा गाँव में मुकेश कुमार यादव के द्वारा पुराने कुआँ को ही पलस्तर कराकर उसे नया रूप देकर “जल है जहान है” योजना के तहत नए कुएँ की पूरी राशि निकाल ली गई है ।

🔹️ “दीक्षा इंटरप्राईजेज” नाम से बनाए गए एक फर्जी और काल्पनिक कंस्ट्रक्टर के वेंडर बना मुकेश कुमार यादव के द्वारा दिया जा रहा है धोखाघड़ी को अंजाम ।

🔹️ गाँव में 1990-91 में ही बने पुराने कुआँ में सिमेंट से पलस्तर कराकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर की मिलीभगत से योजना कोड- 3411002018/IF/7080901538213 के माध्यम से की गई जालसाजी ।

🔹️ पुराने कुएँ को नया रूप देकर योजना की पूरी राशि हड़प करनेवाले मुकेश कुमार यादव नामक युवक के पास फर्जी लेबर कार्ड के अलावे और भी कई फर्जी दस्तावेज की हो सकती है संभावना ।

🔹️ बहरहाल इस जालसाजी और धोखाघड़ी पर जांच की है जरूरत ।

 

सुशील झा