कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के आवाहन पर कर्मचारी शिक्षकों एवं अधिकारियों की सरकार द्वारा दो महीने का समय लेने के उपरांत पुरानी पेंशन बहाली मंच ने 6 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने के लिए आज जिला संयोजक शशिकांत श्रीवास्तव की अगुवाई में जिला मुख्यालय से मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए सभी विभागों में जाकर 6 फरवरी से हड़ताल के लिए जन जागरण किया गया हड़ताल के दौरान 6 फरवरी को लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में 7 फरवरी को व्यापार कर विभाग 8 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय 9 एवं 10 फरवरी को भारत माता मंदिर पर समीक्षा बैठक 11 फरवरी को वाराणसी विकास प्राधिकरण एवं 12 फरवरी को जिला मुख्यालय विकास भवन पर आम सभा होगी जो 12:00 बजे से प्रारंभ होकर 3:00 बजे तक होगी । बाइक रैली में मुख्य रूप से संतोष सिंह शशिकांत श्रीवास्तव दिवाकर द्विवेदी श्याम राज यादव जितेंद्र पांडे विवेक सिंह संतोष शर्मा कन्हैया यादव विश्वास पांडे गौरव जयसवाल विष्णु प्रसाद सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-