आजमगढ़ –बेटे के शौक ने पिता को आठ लाख रुपये की चपत लग गई। साईबर अपराधीयो ने मासूम के मोबाइल गेम के शौक को हथियार बना कर पहले जरुरी जानकारीयां हासिल की फिर रुपये ले उडे।हकैर्स की करतूत उजागर हुई तो पीडित की नीद उड गई।पुलिस तक सनसनीखेज मामला पहुचा तो छानबीन मे पुरा खेल उजागर हो गया । पुलिस टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी मे जुट गयी है,जिनके हाथ आने के बाद पूर्णतयापर्दा उठ जायेगा। बिलरियगन्ज क्ष्रेत्र के इस्माईलपुर गोरिया गाँव निवासी हरिबंश लाल श्रीवास्तव शिक्षक है।उनका पुत्र दीप रंजन (12)छठवीं का छात्र है।उसे मोबाइल फ़ोन पर पबजी ,कोडा साफ्ट,फ्री फायर आदि ऑनलाइन गेम खेलने का शौक है। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया की दीप रंजन के मोबाइल फ़ोन पर एक दिन हैकर्स ने व्हाट्सएप मैसेज किया। बच्चे ने रुचि दिखाई तो दोस्ती की गाँठ बना लिया उसके शौक को हथियार बना लिया।फिर क्या धीरे -धीरे बच्चे को एडवांस गेम खेलने का लालच देते रहे फिर कि वह काफी रुपए भी कमा सकता है। हैकर्स के झांसा मे आकर उक्त्त बालक अपने पिता के डेबिट कार्ड का डिटेल के साथ ही मोबाइल फ़ोन नम्बर भी सेयर कर दिया।. हैकर्स पेटिएम अकाऊंट पर आगेकुछ रुपए भेजता है उसके बाद उसके पिता के मोबाइल फ़ोन पर आने वाली ओटीपी की जानकारी प्राप्त करने के बाद साईबरअपराधी उसके पिता के बैंक खाता से 10 अप्रैल से ले कर12 मई के बीच आठ लाख रुपए उडा दिए।एसपी ने कहा कि रुपये उड़ाने वाले अपराधी को ट्रेस कर लिया जायेगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-