April 21, 2026

पुत्रों के आतंक से त्रस्त पिता ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार-

Spread the love

प्रयागराज। पुत्रों के आतंक से त्रस्त पिता ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

 

कोरांव (प्रयागराज)स्थानीय नगर पंचायत निवासी असरफ अली पुत्र अमजद अली ने अपने ही पुत्रो एवम पत्नी से जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है ।आजाद नगर वार्ड नं 7 निवासी असरफ अली द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसके पुत्र एवम पत्नी द्वारा लगातार पीड़ित का शोषण किया जा रहा है मामले में ज्ञानपुर निवासी एक युवक पर भी आरोप लगाया गया है ।

 

पीड़ित असरफ का आरोप है कि उसकी पत्नी बच्चो के कहने पर ही उसका शोषण करवा रही है ।पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपीगण उसके पुत्र आपराधिक प्रवृत्ति के है जिनके द्वारा पीड़ित की जान माल को भी खतरा बना हुआ है । आरोप है कि लगातार गाली गलौज एवम मारने की धमकी दी जा रही है । पीड़ित द्वारा पूर्व में भी मामले की शिकायत की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई जिसके कारण उपरोक्त लोगो के हौसले बुलंद है ।पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है ।अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिरकार पुलिस मामले में क्या कार्यवाही करती हैl