June 14, 2026

पी एम मोदी ने कहा बनारस के शहीद रमेश यादव हमेशा याद किये जायेंगे भारत के इतिहास में

Spread the love

वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 18वें दौरे के दौरान वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद, वाराणसी के वीर सपूत रमेश यादव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्ररक्षा के लिए अपने स्वजन को न्यौछावर करने वाले हर परिवार का ऋण हम सभी पर हमेशा-हमेशा के लिए रहेगा। आज स्वराज, स्वतंत्रता, स्वालंबन और शौर्य के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर पूरे राष्ट्र को शुभकामनाएं देता हूँ। शिवाजी महाराज ने अपने सुशासन से हमें वो पथ दिखाया था जिस पर चल कर हम एक सशक्त राष्ट्र बन सकते हैं। संबोधन के पूर्व वाराणसी के डीरेका स्थिति रेल कारखाना में इलेक्ट्रिक रेल इंजन का शुभारंभ किया तत्पश्चात श्री गोवर्धन स्थित रविदास मंदिर में जाकर के भगवान रविदास का दर्शन पूजन एवं लंगर में भाग लिया।