*आखिर कब मिलेगा, पीड़ितों व गरीबों को न्याय*
*देखने के लिये इस लिंक 👇 को क्लिक करे*
- *पीड़ित व्यवसायी मिले क्षेत्राधिकारी कोतवाली से, दिया प्रार्थना पत्र*
*सैकड़ो की संख्या में पहुंचे व्यवसायी, सुनाई अपनी पीड़ा*
*क्षेत्राधिकारी कोतवाली ने दिया कार्रवाई का आश्वासन*
*पीड़ितों को है क्षेत्राधिकारी से न्याय की आस*
*मामला विश्वेश्वरगंज सब्जी मंडी में अवैध वसूली का*
के.एम.बग्गा
**********
वाराणसी। गरीब अपनी गरीबी में मर रहा है और दबंग गरीबो को ही पूरी तरीके से खत्म करने पर लगे हुये है। जब कि यहां के सांसद देश के प्रधानमंत्री है, जो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि का नारा बुलंद करते है मगर उन्ही के संसदीय क्षेत्र के कुछ दबंग बेटियों को पालने वाले गरीब वर्ग के ऊपर कयामत ढाने के लिये लगातार प्रयासरत है। जैसे हमारी उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में सदैव ततपर है, उसी तर्ज पर ये दबंग भी गरीबो पर कहर ढाने के लिये सदैव ततपर है। प्रधानमंत्री जी जब बेटियों को बचाने व पढ़ाने वाला ही नही होगा तो कैसे बचेंगी बेटियां और कैसे पढेंगी बेटियां। आज एक बाप अपनी 5 बेटियों और न जाने कितने बाप अपनी कितनी बेटियों के भविष्य को लेकर परेशान और चिंतित है, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
ऐसा ही एक मामला इस समय जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वेश्वरगंज स्थित सब्जी मंडी में देखने को मिल रहा है। जहां क्षेत्र के ही एक दबंग व्यक्ति बलवंत सिंह के द्वारा सब्जी मंडी में दुकान लगाने वाले छोटे व गरीब दुकानदार जय सिंह व अमर सिंह के साथ ही पूरी सब्जी मंडी के लोगो को तरह तरह से परेशान किये जा रहा है, ताकि उक्त दुकानदार उसके अवैध मांगो को पूरा करे। ऐसा न कर पाने की दशा में कभी क्षेत्रीय पुलिस को साथ लेकर तो कभी नगर निगम के अधिकारियों को अपने जाल में फंसाकर इन छोटे दुकानदारों को उजाड़ने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है, जिससे ये दुकानदार अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करने में भी अब कठिनाई समझ रहे है।
मामला यह है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कुतबनशहीद मुहल्ले के रहने वाले बलवंत सिंह नाम के उक्त व्यक्ति के द्वारा अपने आपको सब्जी मंडी का महामंत्री कहा जाता है, जो छोटे व्यापारियों में अपनी धौंस जमाने व उनसे अवैध तरीके से वसूली करने पर आमादा है। सूत्रों व पीड़ितों के अनुसार उक्त व्यक्ति के द्वारा सब्जी विक्रेताओं से रोजाना 200-500 रुपये वसूलने का काम किया जाता है और जो सब्जी विक्रेता उसे रुपये नही देता उसके दुकान का सामान उठाकर फेंकने व उनके दुकान को उजाड़ने के लिये किसी भी हद तक उतारू हो जाता है।
जिसके संबंध में आज सैकड़ो की संख्या में सब्जी विक्रेता बुधवार को कोतवाली थाने पर पहुंचे और अपनी पीड़ा बताने के लिये थाना प्रभारी कोतवाली से मुलाकात करना चाहा, परन्तु थाना प्रभारी से मुलाकात नही हो पाने की दशा में क्षेत्राधिकारी कोतवाली से मुलाकात किये। जहां पीड़ितों के द्वारा क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वहीं न्यायप्रिय क्षेत्राधिकारी कोतवाली ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बताया जाता है कि आरोपी बलवंत सिंह और महेंद्र सिंह दोनों सगे भाई है, जो विश्वेश्वरगंज सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओं से अवैध रूप से वसूली करने के साथ ही नामी कम्पनियों के नाम पर नकली नमक व डिटर्जेंट पाउडर बनाने व बेचने का भी काम करते है। जिसमे महेंद्र सिंह पूर्व में नकली डिटर्जेंट पाउडर बेचने के आरोप में जेल भी जा चुका है।
अब देखना यह है कि आने वाले भविष्य में क्या रहता है इन दबंगो की दबंगई या गरीब व पीड़ितों को न्याय।

More Stories
купить винтовые сваи
15 Ciri Pengguna Narkoba Dilihat dari Kondisi Fisik
Situs Resmi Bejo88 Slot Server Jepang Gacor