फतेहपुर :- पीड़ित किसान को न्याय दिलाने गेहूं क्रय केंद्र पहुंची प्रधान हेमलता पटेल |*
*किसान नें कहा मेरी बहन की शादी एक दिन बाद है और मैं पिछले एक हफ्ते से अपने गेहूं की तौल करवाने हेतु परेशान हूँ टोकन तिथि भी हो चुकी है परन्तु अब तक गेहूं तौला नहीं गया,अन्ततः मदद हेतु पंहुचा गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष और गाँव की प्रधान हेमलता पटेल के पास |*
*शिकायत मिलने पर तत्काल मदद हेतु प्रधान हेमलता पटेल पहुंची गेहूं क्रय केंद्र और तत्काल गेहूं तौला कर युवा किसान की मदद की |*
*व कर्मचारियों द्वारा किये गए इस गैरजिम्मेदाराना कृत्य हेतु नाराजगी जाहिर की, क्रय केंद्र का निरीक्षण किया | ब्यवस्थायें सुधारने हेतु प्रशासन से मांग की |*
*गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष नें प्रशासन से पुरजोर अपील की किसानों का अनाज समय पर तौला जाए |*
*ब्लाक बहुआ के सुजानपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र सोसाइटी में जहां क्षेत्र के कई गाँवो के किसानों का अनाज तौला जाता है वहां पर हो रही धांधली को देखकर प्रधान हेमलता पटेल का गुस्सा फूटा | शुक्रवार को गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष और ग्राम प्रधान हेमलता पटेल एक किसान की शिकायत मिलने पर गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंची और किसानों की समस्याओं से अवगत हुईं | किसानों नें बताया की गेहूं समय पर टोकन तिथि में तौला नहीं जाता है और बिचौलिये जो बड़े बड़े ब्यापारी हैं उनका गेहूं तौल दिया जाता है और कर्मचारियों द्वारा किसानों को यह कहते हुए वापस कर दिया जाता है की क्रय केंद्र में तौल कराने हेतु बोरी खाली नहीं है जिसके कारण किसानों को मजबूर होना पड रहा है कुछ लोग वापस हो जाते हैं और कुछ को दस दस दिन तक का इंतजार करना पड़ता है | वहीं महमदपुर निवासी किसान जिसनें बताया की उसकी बहन की शादी एक दिन बाद है और उसका गेहूं तौला नहीं जा रहा है टोकन तिथि भी हो चुकी है | प्रधान हेमलता पटेल नें तत्काल उस पीड़ित किसान का गेहूं तौलाया व किसानों को भरोसा दिलाया की हम और हमारा गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक संगठन किसानों के साथ हैं और किसानों के गेहूं का समय पर तौल किये जाने हेतु हम प्रशासन से पुरजोर मांग करते हैं | इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ संगठन की उर्मिला, रामश्री, सुमन, मिर्ची, राजरानी, राजकली आदि किसान व स्थानीय लोग मौजूद रहे |*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-